उत्तराखंड: पौड़ी में AI और डिजिटल शिक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उभरती प्रौद्योगिकी विषय पर जिला मुख्यालय पौड़ी दो दिन तक चला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज संपन्न हो गया।
SHABD,Dehradun, May 31,
उत्तराखंड: पौड़ी में AI और डिजिटल शिक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उभरती प्रौद्योगिकी विषय पर जिला मुख्यालय पौड़ी दो दिन तक चला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज संपन्न हो गया। यह ऑनलाइन सम्मेलन इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार एवं हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर द्वारा आयोजित किया गया। पहले दिन विद्यालय शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन और उभरती प्रौद्योगिकी और दूसरे दिन उच्च शिक्षा में डिजिटल परिवर्तन एवं उभरती प्रौद्योगिकी पर चर्चा की गई। पौड़ी गढ़वाल के अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत काला ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य लोगों में एआई के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव के विषय में जागरूकता करना है। इसमें विश्वभर से 406 शोधार्थियों ने अपने शोध भी भेजे और प्रस्तुत किए। कार्यक्रम से जुड़े छवि फाउंडेशन के निदेशक डा. विश्वनाथ ने बताया कि आज हम सबका भविष्य AI पर निर्भर होता जा रहा है। इसका सदुपयोग प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को सरल बनाने के लिए साथ ही स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बहुत लाभदायक है।
बाइट 1- हेमन्त काला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल
बाइट 2- डा. विश्वनाथ, निदेशक, छवि फाउंडेशन
