केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने खतरनाक रसायनों और विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री पर कार्रवाई शुरू की
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि कार्रवाईयों के बाद कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और संस्थाओं ने खतरनाक रसायनों और विस्फोटक पदार्थों से संबंधित सूचियों को हटाना शुरू कर दिया है।
SHABD,DELHI, May 27,
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खतरनाक रसायनों और विस्फोटक पदार्थों की अनधिकृत ऑनलाइन बिक्री और विज्ञापन के खिलाफ नियामक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में अमोनियम नाइट्रेट, गन पाउडर, पिक्रिक एसिड और पेंटाएरीथ्रिटोल टेट्रानिट्रेट सहित विनियमित पदार्थों की सूची और बिक्री के संबंध में प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए गए हैं।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि कार्रवाईयों के बाद कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और संस्थाओं ने खतरनाक रसायनों और विस्फोटक पदार्थों से संबंधित सूचियों को हटाना शुरू कर दिया है।