Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विवि में आयोजित कार्यक्रम में करीब 138 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 SHABD,Dehradun, May 27,

27 मई 2026, अल्मोड़ा:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विवि में आयोजित कार्यक्रम में करीब 138 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिला सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *