निर्मल नगर पुरस्कार का नाम अटल निर्मल पुरस्कार होगा
निर्मल नगर पुरस्कार का नाम अटल निर्मल पुरस्कार होगा। इस योजना से संबंधित प्रावधानों के विषय में अनुमोदन नगर विकास मंत्री श्री मदन कौशिक ने प्रदान कर दिया है। निर्मल नगर पुरस्कार योजना के तहत चयनित नगर निकायों को स्वच्छता सम्बन्धी अवस्थापना विकास से लाभान्वित किया जाएगा। उक्त योजना से सम्बन्धित मुख्य शहरी अवस्थापना विकास योजना के लिए कुल 480 लाख रूपये का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। इस योजना में प्रोत्साहन स्वरूप नगर निगम के लिए कुल 225 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया है। इसमें प्रथम स्थान के लिए 100 लाखए द्वितीय स्थान के लिए 75 लाख तथा तृतीय स्थान के लिए 50 लाख का प्रावधान है। नगर पालिका परिषद के लिए कुल 155 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया है। इसमें प्रथम स्थान के लिए 75 लाखए द्वितीय स्थान के लिए 50 लाख तथा तृतीय स्थान के लिए 30 लाख का प्रावधान है। नगर पंचायत के लिए कुल 100 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया है। इसमें प्रथम स्थान के लिए 50 लाखए द्वितीय स्थान के लिए 30 लाख तथा तृतीय स्थान के लिए 20 लाख का प्रावधान है। मुख्यमंत्री शहरी अवस्थापना विकास योजना के लिए कुल आवंटन का 5 प्रतिशत प्रशासनिक व्यय के रूप में अनुमोदन प्रदान किया गया है। …0… देहरादून 17 जूनए 2019 मी0से0द्ध प्रेस नोट संख्यारू 02 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गयी समिति में ऋषिकेश को व्यापकए एकीकृतए शहरी संरचनाओं के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए चयनित किया गया है। 80 और 20 प्रतिशत के अनुपात में केंद्रांश 2240 करोड़ रूपये एवं राज्यांश 560 करोड़ रूपये रखा गया है। यह प्रस्ताव पर्यटन के आधार पर बनाया गया है। ऋषिकेश नगर हेतु अमृत परियोजना द्वारा लैंड मैपिंग व रोड़ सर्वे का कार्य सम्पादित किया जा रहा है। चारधाम यात्रा हेतु ट्रेफिक डेनसिटी को देखते हुए हरिद्वार से ऋषिकेश मार्ग व देहरादून से ऋषिकेश मार्ग पर बाईपास बनाने हेतु सुझाव दिया गया है। इससे चारधाम जाने वाले यात्री ऋषिकेश में प्रवेश किये बिना सीधे चारधाम यात्रा को प्रस्थान करेंगे। इस संबंध में उच्च श्रेणी के कंसलटेंट से तैयार किये जाने वाले आवश्यक औपचारिकताओं के उपरांत यू0यू0एस0डी0ए0 एशियन इंफ्रास्टंªक्चर इंवेस्टमेंट बैंक को पीपीपीआर प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मुख्य सचिव द्वारा ऋषिकेश एवं पिथौरागढ़ नगर से संबंधित मास्टर प्लान पर भी शीघ्र कार्यवाही करने हेतु सचिव शहरी विकास को निर्देशित किया गया है। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग
