Spread the love

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदाणी पावर लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जीवीके एनर्जी लिमिटेड (लक्षित कंपनी) की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी

PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदाणी पावर लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जीवीके एनर्जी लिमिटेड (लक्षित कंपनी) की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी के अधिग्रहण को अपनी मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत, लक्षित कंपनी (टार्गेट) के विरुद्ध दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता, 2016 के तहत शुरू की गई कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के अनुसरण में, अधिग्रहणकर्ता द्वारा लक्षित कंपनी की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी और नियंत्रण का अधिग्रहण किया जाना शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता भारत में निगमित एक सार्वजनिक कंपनी है, जिसके शेयर बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर सूचीबद्ध हैं। अधिग्रहणकर्ता भारत में निजी क्षेत्र की एक थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है। यह गुजरात में स्थित 40 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के अतिरिक्त गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में विस्तृत  थर्मल पावर संयंत्रों का संचालन करती है।

लक्षित कंपनी (टार्गेट), जो कि एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है, की स्थापना जीवीके पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक सहायक कंपनी के रूप में की गई थी। लक्षित कंपनी अपनी सहायक कंपनी एएचपीएल के माध्यम से श्रीनगर, उत्तराखंड में 330 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना से बिजली उत्पादन के कार्य में संलग्न है। एएचपीएल को परिचालन और रखरखाव सेवाएँ लक्षित कंपनी द्वारा ही प्रदान की जाती हैं।

आयोग का विस्तृत आदेश शीघ्र ही जारी किया जाएगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *