Spread the love

राज्यपाल ने एम्स ऋषिकेश में “उन्नत ट्रॉमा देखभाल, अंगदान एवं नर्सिंग उत्कृष्टता” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज एम्स, ऋषिकेश में “उन्नत ट्रॉमा देखभाल, अंगदान और नर्सिंग उत्कृष्टता” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 SHABD,Dehradun, May 12,

12 मई 2026, देहरादून/ऋषिकेश:

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज एम्स, ऋषिकेश में “उन्नत ट्रॉमा देखभाल, अंगदान और नर्सिंग उत्कृष्टता” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 इस अवसर पर उन्होंने नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग अधिकारियों और अंगदान करने वाले दानदाताओं व उनके परिजनों को भी सम्मानित किया। 

राज्यपाल ने कहा कि ट्रॉमा केयर, अंगदान और नर्सिंग उत्कृष्टता केवल चिकित्सा विज्ञान के विषय नहीं हैं, बल्कि मानवता की रक्षा के तीन सशक्त स्तंभ भी हैं। उन्होंने कहा कि

उत्तराखण्ड जैसे दुर्गम एवं पर्वतीय राज्य में प्रभावी ट्रॉमा प्रबंधन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। अंगदान के महत्व पर राज्यपाल ने कहा कि यह मानवता का सर्वोच्च दान है, जो किसी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस, टेलीमेडिसिन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बना रहा है। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *