भारत सरकार के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
PIB Delhi
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से भारत सरकार के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
2. उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देशों सहित विस्तृत विज्ञापन सं. 04/2026 आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 9 मई, 2026 से 29 मई, 2026 तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in/ora/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
3. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे उसमें उल्लिखित विस्तृत दिशा-निर्देशों का पालन करें।
