उत्तराखंड: गर्मी में वन्यजीवों के लिए हल्द्वानी वन प्रभाग ने जंगलों में भरे जल स्रोत
तापमान बढ़ते ही जंगलों में वन्यजीव, पानी की तलाश में इधर-उधर भागते हुए आबादी की तरफ रुख करने लगे है।
SHABD,Dehradun, April 28,
उत्तराखंड: गर्मी में वन्यजीवों के लिए हल्द्वानी वन प्रभाग ने जंगलों में भरे जल स्रोत
बाइट 1-कुंदन कुमार, डीएफओ, हल्द्वानी वन प्रभाग
तापमान बढ़ते ही जंगलों में वन्यजीव, पानी की तलाश में इधर-उधर भागते हुए आबादी की तरफ रुख करने लगे है। इसके चलते मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना प्रकाश में आ रहीं हैं, जिसके चलते हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा वन्यजीवों के लिए वन क्षेत्रों में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत वन क्षेत्रों के अंदर स्थित वाटर होल में विभागीय ट्रैक्टर एवं टैंकर के माध्यम से नियमित रूप से पानी भरने का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य विशेष रूप से नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। डीएफओ हल्द्वानी कुंदन कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल स्रोतों में पानी की कमी हो जाने के कारण वन्यजीव अक्सर पानी की तलाश में वन क्षेत्र से बाहर निकलकर बस्तियों की ओर आ जाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में ही पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके और उनका अनावश्यक विचरण कम हो। इस अभियान के अंतर्गत वन प्रभाग के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों एवं वन्यजीव गतिविधि वाले 22 स्थानों की पहचान कर वहां स्थित जल स्रोतों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है। ट्रैक्टर एवं टैंकर का उपयोग करते हुए यह कार्य सुचारु और नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी जल स्रोत के सूखने की स्थिति उत्पन्न न हो। रेंजर प्रदीप पंत ने बताया कि हल्द्वानी वन प्रभाग का यह प्रयास न केवल वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि विशेष रूप से नंधौर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में भी अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगा।
बाइट2- प्रदीप पंत, रेंजर छकाता रेंज हल्द्वानी वन प्रभाग
