नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो यह विशेष सत्र आहूत किया गया है क्या इसका कोई औचित्य है।
SHABD,Dehradun, April 28,
उत्तराखंड: विशेष सत्र पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार की मंशा पर उठाए प्रश्न
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो यह विशेष सत्र आहूत किया गया है क्या इसका कोई औचित्य है। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर भी कहा कि यह 2023 में पहले ही कानून का रूप ले चुका है और इसी आधार पर उस कानून का लाभ दिया जाना चाहिए था। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार इसको लेकर लंबी प्रक्रिया अपनाना चाहती है, क्योंकि भाजपा इसे राजनीतिक लाभ लेने के मकसद से लेकर आई है। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में सरकार अपने नंबर बढ़ाना चाहती है, जबकि बेरोजगारी, अपराध, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को बिल्कुल नजरअंदाज कर दिया गया है।
बाइट- यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड विधानसभा
