Spread the love

उत्तराखंड :लैंसडाउन के विधायक दिलीप सिंह रावत ने दी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लैंसडाउन विधानसभा के विधायक दिलीप सिंह रावत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह शहर के नाम परिवर्तन के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि लैंसडाउन की पहचान देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक पर्यटन स्थल के रूप में है।

 SHABD,Dehradun, April 28,

उत्तराखंड :लैंसडाउन के विधायक दिलीप सिंह रावत ने दी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लैंसडाउन विधानसभा के विधायक दिलीप सिंह रावत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह शहर के नाम परिवर्तन के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि लैंसडाउन की पहचान देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक पर्यटन स्थल के रूप में है। मीडिया से बात करते हुए विधायक दिलीप सिंह रावत ने कहा कि लैंसडाउन एक ऐतिहासिक नगर है और पर्यटन के क्षेत्र में एक बढ़ता हुआ नाम है। इसकी एक अंतरराष्ट्रीय छवि है। जनता की भी यही धारणा है कि नाम न बदला जाए, और मैं भी इससे पूरी तरह सहमत हूँ। अगर नाम बदला गया, तो पर्यटन क्षेत्र को बहुत बड़ी क्षति होगी।

बाइट-दिलीप सिंह रावत, विधायक, लैंसडाउन 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *