पौड़ी के घीड़ी गांव में आयोजित जन चौपाल में स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, सड़क, शिक्षा और शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे।
SHABD,Dehradun, October 10,
उत्तराखण्ड : अजीत डोभाल के गांव ने सुनाई अपनी समस्याएं
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पैतृक गांव घीड़ी में आयोजित जन चौपाल में गांव से जुड़ी कई समस्याएं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के सामने रखीं। पौड़ी के घीड़ी गांव में आयोजित जन चौपाल में स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, सड़क, शिक्षा और शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे। ग्रामीणों ने समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने का भरोसा दिया। जन चौपाल में ग्रामीणों ने गांव के नजदीक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में उन्हें उपचार के लिए दूर जाना पड़ता है। इसके साथ ही पेयजल लाइन की मरम्मत और कच्ची सड़कों के डामरीकरण की मांग भी उठाई गई। ग्राम प्रधान मातवर सिंह बिष्ट ने बताया कि जन चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शहीद पार्क और विद्यालय से जुड़ी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है। पूर्व ग्राम प्रधान अजय ने बताया कि गांव में पेयजल लाइन के बार-बार टूटने और सड़क के डामीकरण की समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया है। विद्यालय की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए गए हैं, जबकि स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में सीएमओ पौड़ी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शासन स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
बाइट– मातवर सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान, घीड़ी
बाइट- अजय डोभाल, पूर्व प्रधान
बाइट– स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी, पौड़ी
