Spread the love


ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव और गजपति पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है

प्रविष्टि तिथि: 24 APR 2026 12:58PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि 15 अप्रैल, 2026 को ओडिशा के गजपति जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का लोहे का गेट गिरने से दो छात्राओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह घटना तब घटी जब लड़कियां स्कूल के प्रवेश द्वार के पास खेल रही थीं।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में उल्लिखित तथ्य सत्य हैं, तो वे पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा उठाते हैं। अतः आयोग ने ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव और गजपति पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

16 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्र मलबे के नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों ने पीड़ितों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *