Spread the love

ड्रोन की मदद से जंगल में आग लगाने वालों पर रखी जा रही कड़ी नजर

वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रूद्रप्रयाग वन प्रभाग ने जंगलों में हाई-टेक निगरानी शुरू कर दी है। ड्रोन और कैमरा ट्रैप की मदद से जंगल में आग लगाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 SHABD,Dehradun, April 22,

22 अप्रैल 2026, रूद्रप्रयाग:

वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रूद्रप्रयाग वन प्रभाग ने जंगलों में हाई-टेक निगरानी शुरू कर दी है। ड्रोन और कैमरा ट्रैप की मदद से जंगल में आग लगाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि वन प्रभाग की सभी छह रेंजों में संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी की जा रही है। आधुनिक तकनीक के जरिए आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि बढ़ते तापमान के मद्देनजर जंगलों के आसपास आग न लगाएं और वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करें।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *