तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय
पंचांग गणना के अनुसार घोषित तिथि के तहत आगामी 20 अप्रैल को वैदिक मन्त्रोचारण के साथ भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ के गर्भ गृह से बाहर लाई जाएगी।
SHABD,Dehradun, April 15,
15 अप्रैल 2026, रूद्रप्रयाग:
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आगामी 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तारीख की घोषणा शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में की गई। पंचांग गणना के अनुसार घोषित तिथि के तहत आगामी 20 अप्रैल को वैदिक मन्त्रोचारण के साथ भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ के गर्भ गृह से बाहर लाई जाएगी। इसके बाद बाबा की चल विग्रह डोली कैलाश के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि प्रवास के लिए भूतनाथ मन्दिर पहुंचेगी। 21 अप्रैल को चल विग्रह डोली पाव-जगपुड़ा, चलियाखोड़ और बनियकुण्ड होते हुए रात्रि विश्राम के लिए चोपता पहुंचेगी। अगले दिन 22 अप्रैल को विग्रह डोली के तुंगनाथ धाम पहुंचने पर पारम्परिक विधि-विधान से भगवान तुंगनाथ के कपाट ग्रीष्मकालीन के लिए खोल दिये जाएंगे।
