देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है और किसी भी एलपीजी वितरक केंद्र पर आपूर्ति में कमी की कोई सूचना नहीं है।
SHABD,air, April 14,
सरकार ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश में घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है और किसी भी एलपीजी वितरक केंद्र पर आपूर्ति में कमी की कोई सूचना नहीं है।
मंत्रालय ने कहा कि ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग में 98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के लिए 23 मार्च से अब तक 14 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री की गई है।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि मार्च से अब तक 4 लाख से अधिक पीएनजी कनेक्शन चालू किए गए हैं और लगभग चार लाख 88 हजार नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण किये गये हैं। 14 मार्च से अब तक कुल 1 लाख 31 हजार मीट्रिक टन से अधिक वाणिज्यिक एलपीजी की बिक्री हो चुकी है।
