उत्तराखंड: देहरादून को मिला नया जुगमन्दर हॉल
देहरादून में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।
SHABD,Dehradun, April 3,
उत्तराखंड: देहरादून को मिला नया जुगमन्दर हॉल
देहरादून में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। नगर निगम देहरादून द्वारा जुगमन्दर हॉल यानी टाउन हॉल का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, राम सिंह कैड़ा और मेयर सौरभ थपलियाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर द्वारा की गई, जहां शहर के विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जुगमन्दर हॉल देहरादून में सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा। वहीं, नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि यह हॉल देहरादून की ऐतिहासिक धरोहर के रुप में संरक्षित किया गया है।
बाइट 1- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
बाइट 2- नमामि बंसल, नगर आयुक्त, देहरादून
