: प्रदेश में घरेलू सिलेंडरों की पर्याप्त सप्लाई आ रही है और किसी भी जनपद में किल्लत जैसी स्थिति नहीं है।
SHABD,Dehradun, March 31,
उत्तराखंड को मिल रही घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त सप्लाई
प्रदेश में घरेलू सिलेंडरों की पर्याप्त सप्लाई आ रही है और किसी भी जनपद में किल्लत जैसी स्थिति नहीं है। अगर कोई कृत्रिम अभाव पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने एलपीजी की मांग और सप्लाई को लेकर प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में की है। बैठक में विभागीय अधिकारियों के अलावा गैस सप्लाई करने वाली सभी कंपनियों के अधिकारियों को बुलाया गया था और सभी जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में उपस्थित रहें। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 80861 घरेलू गैस सिलेंडर और 12146 कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा दैनिक रूप से पर्याप्त सप्लाई पहुंच रही है और घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी में कहीं कोई समस्या नहीं है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश सरकार कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी से कड़ाई से निपट रही है। अभी तक प्रदेश में 173 जगह छापेमारी की गई है और कुल 15 एफ आई आर दर्ज कराई गई है। वहीं प्रदेश में पीएनजी के कनेक्शन तेजी से बढ़ाने पर भी जोड़ दिया जा रहा है और वह इस बारे में केंद्र को पत्र लिखकर पीएनजी लाइन के लिए जल्द से जल्द एनओसी सुनिश्चित करने का अनुरोध करेगी। कई जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों ने बीपीसीएल से सप्लाई कम आने की शिकायत की थी जिसके बाद इस कंपनी के अधिकारियों को बैठक में स्थिति जल्द सुधरने का निर्देश दिया है। अगर इस निर्देश का पालन नहीं हुआ तो फिर केंद्र सरकार से शिकायत की जाएगी।
बाइट – रेखा आर्या, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
