Spread the love

उत्तराखंड: बागेश्वर जिला के वलना गांव में गुलाबी गोभी की खेती से किसान की आय बढ़ी

पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए बागेश्वर जिले के वलना गांव में गुलाबी गोभी की खेती की जा रही है।

 SHABD,Dehradun, March 29,

उत्तराखंड: बागेश्वर जिला के वलना गांव में गुलाबी गोभी की खेती से किसान की आय बढ़ी

पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए बागेश्वर जिले के वलना गांव में गुलाबी गोभी की खेती की जा रही है। गुलाबी गोभी एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो कैंसर से बचाव और आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक मानी जाती है। इसके साथ ही यह विटामिन-सी, के और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन सुधारने, वजन नियंत्रित करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। प्रगतिशील किसान प्रकाश सिंह द्वारा उगाई जा रही ‘वेलेंटीना’ किस्म की गोभी इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी फसल की गुणवत्ता इतनी बेहतर है कि बाजार में उन्हें इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। इससे उनकी आमदनी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है और वे अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। उनका कहना है कि यदि वैज्ञानिक तरीके से खेती की जाए, तो कम भूमि में भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। प्रकाश सिंह की मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे एक ही सीजन में तीन से चार लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं। उद्यान विभाग के सहायक विकास अधिकारी शैलेश तिवारी ने भी प्रकाश सिंह के प्रयासों की सराहना की है। उनका कहना है कि प्रकाश सिंह एक मेहनती और जागरूक किसान हैं, जो पूरे साल विविध सब्जियों का उत्पादन करते हैं। वेलेंटीना गोभी सहित अन्य फसलों में उनका प्रदर्शन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यदि अन्य किसान भी आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और विभागीय योजनाओं का लाभ लें, तो वे भी अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

बाइट 1- प्रकाश सिंह, किसान 

बाइट 2- शैलेश तिवारी, सहायक विकास अधिकारी, उद्यान विभाग 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *