उत्तराखंड : चम्पावत जिले में सन्डे ऑन साईकिल का आयोजन
उत्तराखंड के चम्पावत जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट में आज सन्डे ऑन साईकिल का आयोजन किया गया। खेलो इंडिया साईं सेंटर एथलेटिक्स के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सेंटर के खिलाड़ी व स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
SHABD,Dehradun, March 29,
उत्तराखंड : चम्पावत जिले में सन्डे ऑन साईकिल का आयोजन
उत्तराखंड के चम्पावत जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट में आज सन्डे ऑन साईकिल का आयोजन किया गया। खेलो इंडिया साईं सेंटर एथलेटिक्स के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सेंटर के खिलाड़ी व स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। खेलो इंडिया साईं सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि संडे ऑन साइकिल भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एक बड़ा जनआंदोलन है, जिसका मुख्य नारा “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” हैl यह पहल लोगों को हर रविवार साइकिल चलाने, शारीरिक रुप से सक्रिय रहते, मोटापा कम करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करती है l
बाइट- मोहन सिंह राणा, कोच
