Spread the love

उत्तराखंड में एक अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान

उत्तराखंड में 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी हो गई है।

 SHABD,Dehradun, March 27,

उत्तराखंड में एक अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान

उत्तराखंड में 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी हो गई है। इसके बाद अब एक अप्रैल से प्री एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान चलेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आज  सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी अप्रैल से प्रदेश में और भी सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस करते हुए मैपिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथसूची तैयार की जा रही है ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य और गहनता से किया जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 11 हजार 733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष सभी दलों द्वारा 19 हजार 116 बीएलए की ही नियुक्ति हुई है।

बाइट- डॉ विजय कुमार जोगदंडे, अपर मुख्य अधिकारी, निर्वाचन 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *