Spread the love

सार्वजनिक चार्जिंग अवसंरचना की शुरुआत

PIB Delhi

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश राज्यों सहित पूरे भारत में एफएएमई-II योजना के तहत 01.03.2026 तक स्वीकृत 9,332 इलेक्ट्रिक वाहन सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों (ईवी पीसीएस) में से 6,645 प्रचालनगत हैं, जैसा कि नीचे दिए गए विवरण में बताया गया है:

क्रम संख्याराज्यअनुमोदित चार्जरों की संख्याप्रचालनगत चार्जरों की संख्या
1.महाराष्ट्र670615
2.उत्तर प्रदेश937456

व्यवहार्यता, मांग और अपेक्षित उपयोग के आधार पर विभिन्न राज्यों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थापित चार्जिंग स्टेशनों का राज्य-वार डेटा अनुलग्नक में दिया गया है ।

विद्युत मंत्रालय ने सितंबर 2024 में “इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना की संस्थापना और संचालन के लिए दिशानिर्देश-2024” जारी किए, जिनमें कनेक्टेड और इंटरऑपरेबल ईवी चार्जिंग अवसंरचना नेटवर्क बनाने के लिए मानक और प्रोटोकॉल निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, भारतीय मानक ब्यूरो ने ईवी चार्जिंग अवसंरचना से संबंधित भारतीय मानक प्रकाशित किए हैं। ये मानक कनेक्टर्स, संचार प्रोटोकॉल, इलेक्ट्रिक वाहन आपूर्ति उपकरण (ईवीएसई), बैटरी स्वैपिंग सिस्टम आदि के लिए सुरक्षा और गुणवत्ता मापदंड निर्दिष्ट करते हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन इनलेट कनेक्टर्स से संबंधित तकनीकी आवश्यकताओं को निर्धारित करने और एन-1 (3.5 टन से अधिक सकल वाहन भार वाले माल वाहन नहीं) को छोड़कर सभी एम (यात्री) और एन (वस्तु) श्रेणियों में कंडक्टिव चार्जिंग सिस्टम की इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए एआईएस मानकों में संशोधन किया है।

अनुलग्नक

तेल विपणन कंपनियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफएएमई-II के तहत स्थापित राज्य-वार चार्जिंग स्टेशनों का विवरण निम्नलिखित है:

क्रमांकराज्यदिनांक 01.03.2026 तक संस्थापित चार्जरों की संख्या
1अंडमान और निकोबार0
2आंध्र प्रदेश544
3अरुणाचल प्रदेश3
4असम108
5बिहार298
6चंडीगढ़0
7छत्तीसगढ167
8दादरा और नगर हवेली तथा दमन एंव दीव4
9दिल्ली60
10गोवा23
11गुजरात530
12हरियाणा539
13हिमाचल प्रदेश54
14जम्मू और कश्मीर78
15झारखंड169
16कर्नाटक751
17केरल336
18लद्दाख13
19मध्य प्रदेश446
20महाराष्ट्र670
21मणिपुर14
22मेघालय25
23मिजोरम4
24नगालैंड18
25ओडिशा194
26पुदुचेरी10
27पंजाब436
28राजस्थान543
29सिक्किम0
30तमिलनाडु957
31तेलंगाना488
32त्रिपुरा4
33उत्तर प्रदेश937
34उत्तराखंड61
35पश्चिम बंगाल448
36लक्षद्वीप0
कुल8932

अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा संस्थापित चार्जरों की संख्या निम्नलिखित है:

क्र.सं.ओएमसी/संस्थाएंदिनांक 01.03.2026 तक संस्थापित ईवीपीसीएस की संख्या
1सीईएसएल97
2आरईआईएल49
3केएसईबी30
4एसएमसी50
5पावर ग्रिड1
संस्थाओं के लिए कुल योग (बी)227

भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *