Spread the love

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए खाद्य सुरक्षा अभियान शुरू

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।

 SHABD,Dehradun, March 21,

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए खाद्य सुरक्षा अभियान शुरू

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रदेशभर में 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटखोरी रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रमुख पड़ावों, बाजारों और कस्बों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर जनजागरूकता गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, जिससे लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि अभियान के दौरान फूड सेफ्टी ऑन व्हील मोबाइल वैन के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। साथ ही यात्रा मार्गों पर खाद्य सुरक्षा से जुड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे। सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण तिथि और टोल फ्री नंबर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साफ कहा कि मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेहत से कोई समझौता न हो।

बाइट – ताजबर सिंह जग्गी, अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग   

https://youtu.be/Bq3KZE5WI2g

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed