Spread the love

उत्तराखंड: देहरादून में ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ से बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने में मिल रही सफलता

देहरादून जिले में बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर संचालित ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ सफलता की नई इबारत लिख रहा है।

 SHABD,Dehradun, March 21,

उत्तराखंड: देहरादून में ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ से बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने में मिल रही सफलता

देहरादून जिले में बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर संचालित ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ सफलता की नई इबारत लिख रहा है। यह योजना उन बेटियों के लिए उम्मीद की किरण बनी है, जो पारिवारिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई से दूर हो गई थीं। जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत अब तक 136 ऐसी बालिकाओं की पहचान की गई है, जिन्होंने माता-पिता के निधन, आर्थिक तंगी या अन्य सामाजिक कारणों से अपनी शिक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त मानक संचालन प्रक्रिया लागू की गई है। इसके तहत विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें खुद बालिकाओं के घर जाकर उनकी स्थिति का सत्यापन करती हैं, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक ही लाभ पहुंच सके। इसके लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी और राइफल क्लब के माध्यम से वित्तीय संसाधन जुटाए जा रहे हैं। यह राशि सीधे आईसीडीएस विभाग को उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बालिकाओं की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की जरूरतों को पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बेटी संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे और हर बालिका को शिक्षा का समान अवसर मिल सके।

बाइट- सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *