Spread the love

प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यस्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई।

 SHABD,Dehradun, March 20,

उत्तराखंड:

राज्यस्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक आयोजित

प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यस्तरीय वायु गुणवत्ता निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रमुख सचिव ने देहरादून, ऋषिकेश व काशीपुर में वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंक में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने और स्वच्छता मानकों के अनुरूप समुचित कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने एमडीडीए के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण स्थलों पर सामग्री को कवर करने और नियमित जल छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे धूलजनित प्रदूषण को कम किया जा सके। प्रमुख सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों व अस्थायी आश्रय स्थलों पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एनजीओ की सहभागिता के साथ पैच चिन्ह्ति कर समानांतर प्रणाली से सफाई कार्य संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने  समय-समय पर इसकी निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कूड़ा एकत्र करने के लिए वाहनों में डस्टबिन की व्यवस्था, जन-जागरूकता के लिए ‘क्या करें, क्या न करें’ संबंधी पेम्पलेट चस्पा करने और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के अनुरूप कूड़े के पृथक्करण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रैंक व वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देहरादून में वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2024-25 में पीएम-10 स्तर में 44.27 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया है। इसी प्रकार ऋषिकेश में 38.2 प्रतिशत और काशीपुर में 26.92 प्रतिशत सुधार हुआ है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *