Spread the love

उत्तराखंड: देहरादून दो दिवसीय इंटरनेशनल शिपिंग कॉन्फ्रेंस ‘आरोहण 2.0’ शुरू

देहरादून के थानों स्थित लेखक गांव में ‘आरोहण 2.0’ के तहत आज से दो दिवसीय इंटरनेशनल शिपिंग कॉन्फ्रेंस शुरू हुई।

 SHABD,Dehradun, March 20,

उत्तराखंड: देहरादून दो दिवसीय इंटरनेशनल शिपिंग कॉन्फ्रेंस ‘आरोहण 2.0’ शुरू

देहरादून के थानों स्थित लेखक गांव में ‘आरोहण 2.0’ के तहत आज से दो दिवसीय इंटरनेशनल शिपिंग कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। कॉन्फ्रेंस में शिपिंग, ट्रेडिंग, ब्रोकिंग और ग्लोबल मैरिटाइम सेक्टर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बैनब्रिज नेविगेशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुनीश मेदिरत्ता ने बताया की कॉन्फ्रेंस मे मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर ईरान और स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ से जुड़े तनाव का शिपिंग इंडस्ट्री पर क्या असर पड़ रहा है, इस पर विशेषज्ञ विस्तार से बात रख रहे हैं। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य सही और वास्तविक जानकारी को सामने लाना है, ताकि लोग सोशल मीडिया से अलग ग्राउंड रियलिटी को समझ सकें। वहीं, कार्यक्रम के आयोजक कैप्टेन कुणाल नारायण उनियाल के अनुसार यह भारत की सबसे बड़ी मैरिटाइम कॉन्फ्रेंस में से एक है, जिसमें सात देशों से करीब 150 डेलिगेट्स हिस्सा ले रहे हैं। कमर्शियल शिपिंग, शिप ओनरशिप, चार्टरिंग और ग्लोबल ट्रेड से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की जा रही है, जिससे भविष्य की रणनीतियों को दिशा मिलेगी।

बाइट 1- मुनीश मेंदीरत्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर, बैनब्रिज नेविगेशन 

बाइट 2- कैप्टन कुणाल नारायण उनियाल, आयोजक 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *