Spread the love

उत्तराखंड: सुदूर क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा है कि सरकार प्रदेश के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर केबल और वाईफाई के माध्यम से कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

 SHABD,Dehradun, March 19,

उत्तराखंड: सुदूर क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा है कि सरकार प्रदेश के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर केबल और वाईफाई के माध्यम से कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। देहरादून में राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने ऐसे क्षेत्रों जहां रोड एक्सेस नहीं है, 4जी उपकरण पहुंचाने के लिए रोड कनेक्टिविटी के बजाय फाइबर केबिल बिछाकर एवं वाईफाई के माध्यम से कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत भवनों को भारतनेट कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्य सचिव ने स्ट्रीट फर्नीचर मैपिंग कार्य में तेजी जाए जाने के लिए सभी संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी सैचुरेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो सीधे सम्बन्धित सचिव से बात कर समस्याओं का निराकरण किया जाए। उन्होंने जनपद स्तरीय समितियों की बैठकें निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से आयोजित कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त गतिविविधों की प्रगति रिपोर्ट मासिक रूप से सचिव आईटी को नियमित रूप से प्रेषित की जाए।

https://youtu.be/AsKN6QhIk8M

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *