उत्तराखंड: पौड़ी जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 60 महिलाओं को किया गया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय पौड़ी के विकास भवन सभागार में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
SHABD,Dehradun, March 9,
उत्तराखंड: पौड़ी जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 60 महिलाओं को किया गया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय पौड़ी के विकास भवन सभागार में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम इस वर्ष “मां को समर्पित” रखी गई, जिसके माध्यम से समाज और परिवार के निर्माण में मां और महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया गया। इस दौरान शिक्षा, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सम्मानित महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। एकेश्वर विकासखंड से आई सोनिया राणा ने बताया कि मेहनत और हिम्मत से कोई भी व्यक्ति बुलंदियों को छू सकता है। सम्मानित हुई चन्द्रयोगिता ने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेलों का शौक रहा है। खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किए जाने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।
बाइट 1- स्वाति एस. भदौरिया, डीएम पौड़ी
बाइट 2- सोनिया राणा, सम्मानित युवती
बाइट 3- चन्द्रयोगिता, सम्मानित युवती
