उत्तराखंड : भराड़ीसैंण में बजट सत्र को लेकर तैयारियां तेज
चमोली जनपद में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आगामी 9 से लेकर 13 मार्च तक आयाजित होने वाले बजट सत्र को लेकर जिला प्रशासन अंतिम तैयारियो में जुट गया है।
SHABD,Dehradun, March 6,
उत्तराखंड : भराड़ीसैंण में बजट सत्र को लेकर तैयारियां तेज
चमोली जनपद में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आगामी 9 से लेकर 13 मार्च तक आयाजित होने वाले बजट सत्र को लेकर जिला प्रशासन अंतिम तैयारियो में जुट गया है। सत्र को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सत्र सकुशल संपन्न हो सके इसके लिए भराड़ी सैण में सुरक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य व संचार सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। 1200 पुलिस कार्मिकों सहित सात प्लाटून पीएससी की तैनाती रहेगी। पुलिस के 14 राजपत्रित अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। दो एटीएस टीमों सहित डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की गई है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि आगामी विधानसभा के बजट सत्र को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चौबंध की जा रही हैं। पुलिस कार्मिकों की तैनाती के साथ पांच स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे जिन पर सधन चेकिंग की जायेगी।
बाइट- सुरजीत सिंह पवार, पुलिस अधीक्षक, चमोली
