Spread the love


राष्ट्रीय महिला आयोग में आधुनिक मीडिया कॉन्फ्रेंस सेंटर का उद्घाटन

नई दिल्ली। Vijaya Rahatkar, अध्यक्ष, National Commission for Women ने आज आयोग के कार्यालय में नए मीडिया कॉन्फ्रेंस सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आधुनिक सुविधा मीडिया के साथ संवाद को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस सेंटर महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों तथा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। साथ ही यहां नियमित रूप से प्रेस वार्ताएं, संवाद कार्यक्रम और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे।

नवनिर्मित यह हॉल विभिन्न कार्यक्रमों, मीडिया संवाद और प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मल्टीपर्पज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जिससे महिला संबंधी विषयों पर मीडिया और समाज के बीच बेहतर संवाद को बढ़ावा मिलेगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *