Byudaen

Mar 6, 2026
Spread the love

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड व्यवस्था में बदलाव

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने इस बार ‘ट्रिप कार्ड’ व्यवस्था में अहम बदलाव किए हैं।

Story Line :

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड व्यवस्था में बदलाव

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने इस बार ‘ट्रिप कार्ड’ व्यवस्था में अहम बदलाव किए हैं। अब यात्रा पर संचालित होने वाले हर वाहन के ट्रिप कार्ड में यात्रियों और चालक की जानकारी के साथ-साथ टूर ऑपरेटर या वाहन मालिक का नाम, मोबाइल नंबर और लाइसेंस नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। पहले इन जानकारियों के अभाव में शिकायत की स्थिति में, केवल चालक के खिलाफ ही कार्रवाई हो पाती थी और टूर ऑपरेटर जिम्मेदारी से बच जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने से अब ऑपरेटर की जिम्मेदारी भी स्पष्ट रूप से तय होगी। चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, संदीप सैनी ने बताया कि, यात्रा के दौरान जाम या किसी अन्य आपात स्थिति की जानकारी भी अब यात्रियों और वाहन संचालकों तक तुरंत पहुंचाई जाएगी। इसके लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबरों पर एस.एम.एस के माध्यम से रीयल-टाइम सूचना भेजी जाएगी, जिससे यात्रा के दौरान समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

बाइट-संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, देहरादून  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *