उत्तराखंड में इस साल सात दिवसीय योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसको भव्य बनाने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम तैयारियों में जुटा हुआ है।
SHABD,Dehradun, March 5,
उत्तराखंड में सात दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन
उत्तराखंड में इस साल सात दिवसीय योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसको भव्य बनाने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि जीएमवीएन ने इस महोत्सव को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि इसमें देश-विदेश से बेहतर योगाचार्य और योग विषज्ञयों को इस आयोजन में बुलाया जाएगा, यह पूरा आयोजन योग नगरी ऋषिकेश स्थित गंगा रिसॉर्ट में किया जाएगा। इसके तहत गंगा घाट पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बाइट – प्रतीक जैन, महाप्रबंधक, गढ़वाल मंडिल विकास निगम
