उत्तराखंड में होली पर लोगों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया और कईयो ने हुड़दंग भी मचाया। इस बात की पुष्टि आपातकालीन सेवा 108 के कॉल सेंटर को मिली फोन कॉल से होती है।
SHABD,Dehradun, March 5,
उत्तराखंड :
होली पर 108 एंबुलेंस को 1229 आपात कॉल
उत्तराखंड में होली पर लोगों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया और कईयो ने हुड़दंग भी मचाया। इस बात की पुष्टि आपातकालीन सेवा 108 के कॉल सेंटर को मिली फोन कॉल से होती है। अन्य दिनों की तुलना मे होली के दौरान ज्यादा लोगों ने आपातकालीन सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 108 को फोन किया। जिस कारण 108 एंबुलेंस, सुबह से रात तक दौड़ती रही। इन तीन दिनो में 1 हजार 229 लोगों को सहायता प्रदान की गई। इनमें भी सबसे ज्यादा मामले सड़क दुर्घटना के थे। जहां आम दिनो में 108 कॉल सेंटर में समान्य दिनों में प्रतिदिन 15 से 20 मामले ही सड़क दुघर्टना के आते हैं। वहीं, होली के दिन 165 मामले दर्ज किए गए। कैम्प आपातकालीन सेवा 108 के महाप्रबंधक, अनिल शर्मा ने बताया कि, होली के दिन प्रदेशभर से सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक लोगों ने आपातकालीन सहायता के लिए फोन किया। होली व इससे एक दिन पूर्व, प्रसव संबंधी 292, सड़क दुघर्टना के 165, हृदय रोग से संबंधित 66 और अन्य स्वास्थ्य समस्या से संबंधित 706 मामले थे। उन्होंने बताया कि, होली के दिन पुलिस से संबंधित 165 मामले भी आए, जिन्हे पुलिस कंट्रोल रूम को हस्तांतरित किया गया। अकेले देहरादून जनपद मे कैम्प आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के माध्यम से 224 लोगों को सहायता पहुंचाई गई। जिसमे प्रसव से संबंधित 58, सड़क दुर्घटना के 36, हृदय रोग से संबंधित 12 व 118 अन्य मामले शामिल रहे।
