कुम्भ मेला-2027 हेतु केंद्र से 500 करोड़ रूपए की धनराशि जारी, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
उत्तराखंड में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए भारत सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
SHABD,Dehradun, February 23,
23 फरवरी 2026, देहरादून:
उत्तराखंड में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए भारत सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनराशि जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग राज्य सरकार के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से कुंभ मेला ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के रूप में स्थापित होगा तथा देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
