नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत उत्तराखंड में रह रहे 153 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता
नागरिकता संशोधन अधिनियम- सीएए के प्रावधानों के तहत उत्तराखंड में रह रहे 153 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
SHABD,Dehradun, February 23,
नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत उत्तराखंड में रह रहे 153 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता
नागरिकता संशोधन अधिनियम- सीएए के प्रावधानों के तहत उत्तराखंड में रह रहे 153 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। केंद्र और राज्य के गृह विभाग की ओर से विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद इनके आवेदनों की स्वीकृति से इन्हें भारतीय नागरिकता दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। स्वीकृत आवेदनों में 147 लोग पाकिस्तान से और 6 लोग अफगानिस्तान से आए हैं। ये सभी 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में शरण लेने वाले आवेदकों की श्रेणी में आते हैं। इनके परिजन पहले से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में निवासरत हैं, जिसके चलते इन्हें राज्य में आश्रय मिला। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सीएए के माध्यम से वर्षों से भारत में रह रहे शरणार्थी परिवारों को न्याय मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।
बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
