Spread the love

उत्तराखंड : रुद्रपुर में दस दिवसीय सरस मेला शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस मेले का उद्घाटन किया, इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

 SHABD,Dehradun, February 14,

उत्तराखंड : रुद्रपुर में दस दिवसीय सरस मेला शुरू

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में दस दिवसीय सरस मेला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस मेले में थारू बुक्सा जनजाति की पारंपरिक और हथकरघा उद्योग के उत्पाद आकर्षक का केंद्र बने हुए हैं। इस मेले में 190 स्टॉल लगाए गये हैं जिसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूह अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि इस तरह के मेले के आयोजन से उनके उत्पादों को बाजार मिलता है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

बाइट- समुद्री देवी

बाइट- रेखा तिवारी


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *