Spread the love

उत्तराखंड के दोनों मंडलों में बनेंगे अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय व सामुदायिक भवन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के दोनों मंडलों में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन व सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए।

 SHABD,Dehradun, February 10,

10 फरवरी 2026, देहरादून:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के दोनों मंडलों (कुमाऊं और गढ़वाल) में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन व सामुदायिक भवन का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। 

सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को इसकी डीपीआर शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *