Spread the love

उत्तराखंड: जर्जर हो चुके एक दर्जन से अधिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा शीघ्र पुनर्निर्माण

उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जर्जर हो चुके एक दर्जन से अधिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जायेगा।

 SHABD,Dehradun, February 10,

10 फरवरी 2026, देहरादून:

उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जर्जर हो चुके एक दर्जन से अधिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जायेगा। जिसके लिए 568.85 लाख रूपए की धनराशि मंजूर की गई है, साथ ही कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। शीघ्र ही इस संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। 

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून व चमोली में जर्जर व क्षतिग्रस्त हो चुके 16 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण लिए धनराशि मंजूर कर दी है। डा. रावत ने कहा कि इन सभी प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *