Spread the love

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ, महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया।

 SHABD,Dehradun, February 10,

10 फरवरी 2026, देहरादून:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ करते हुए प्रथम चरण में बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी एवं उधमसिंहनगर जिलों के कुल 484 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में  3 करोड़ 45 लाख 34,500 रूपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी। वहीं, शेष सात जिलों की 540 महिलाओं को भी लगभग  4 करोड़ रूपए की राशि  महीने के अंत तक डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

https://youtu.be/e1418sPCoqA

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना,  महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी और उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा राज्य की लाखों महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास को नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा इस योजना में हमने विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा या किसी भी कारण से अकेले जीवन का भार उठाने वाली महिलाओं के साथ एसिड अटैक, आपराधिक घटना की पीड़िता, ट्रांसजेंडर्स को भी शामिल किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव योजना, मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के माध्यम से राज्य की मातृशक्ति को नए अवसर प्रदान किए जा रहें हैं। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक ब्रांड के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अब महिलाओं को किसी पर निर्भर न रहकर खुद आत्मनिर्भर बनेंगी साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ेगी। उन्होंने कहा निश्चित ही यह योजना एकल महिलाओं की तस्वीर बदलने का काम करेंगी। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *