प्रतिरोध दिवसके अवसर पर , संयुक्त किसान एवं टेड यूनियन मोर्चा ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया ।
देहरादून 16 जनवरी 026
आज राजधानी देहरादून के दीनदयाल पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा व उत्तराखण्ड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति के राष्ट्रव्यापी आन्दोलन के आह्वान पर प्रतिरोध दिवस के अवसर केंद्र सरकार से मांग
किसानो व मजदूर विरोधी कानूनों को वापस लिया जाये जाने की मांग करते हुऐ उपजिलाधिकारी मुख्यालय अपू्र्वासिंह को ज्ञापन सौंपा उन्होंने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।
- किसान विरोधी बीज कानून 2025 वापस लिया जाये |
- श्रमिक विरोधी चरों संहिताओं को वापस लिया जाये | तथा निरस्त किये गए 29 श्रम कानूनों को
बहाल किया जाये |
3 किसान व आम उपभोक्ता विरोधी विद्युत् बिल 2025 को वापस लो | - महात्मा गाँधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को बहाल किया जाये, तथा वी बी जी राम जी बिल
2025 को तत्काल वापस लो | - न्यूनतम वेतन 26000/= रूपये घोषित करो |
- न्यूनतम समर्थन मूल्य सी 2 + 50% की खरीद की गारंटी का कानून बनाओ |
इस अवसर पर आयोजित सभा को शिव प्रसाद देवली अध्यक्ष, भोपाल सिंह रावत महामंत्री राज्य किसान सभा, अशोक शर्मा महामंत्री एटक, सीटू जिलाध्यक्ष एस एस नेगी, किसान सभा का अध्यक्ष कमरूद्दीन ,जिला महामंत्री पुरूषोतम बडोनी,एटक कै प्रदेश उपाध्यक्ष समर भण्डारी, सुरेन्द्र सजवाण प्रदेश उपाध्यक्ष किसान सभा, सीटू जिला सीव अभिषेक भंडारी, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा आदि ने सम्बोधित किया ।संचालन सीटू महामंत्री लेखराज नै किया ।
इस अवसर पर ऐडवा की जिला अध्यक्ष माला गुरुंग, ऐना देवी, उदय राम मामगाई, हरीश कुमार, महिपाल नेगी सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्तिथ थे।
