Spread the love

प्रदेश के पांच जिलों के 19 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाए जाने के उद्देश्य से भवनो के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिये चार करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि मंजूर की गई है।

 SHABD,Dehradun, January 15,

15 जनवरी 2026, देहरादून:

प्रदेश के पांच जिलों के 19 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाए जाने के उद्देश्य से भवनो के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिये चार करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि मंजूर की गई है। 

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार विद्यालयों में अवस्थापना संरचना व भौतिक संसाधनों को मजबूत करने में जुटी है, ताकि प्राथमिक विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाया जा सके। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जाएंगे। डॉ. रावत ने बताया कि इन प्राथमिक विद्यालयों में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा, ताकि समय पर भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण हो सके और छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। 

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *