उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार स्थित गबर सिंह कैंप में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। आज से शुरू भर्ती रैली में पौड़ी जिले के सबसे अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
SHABD,Dehradun, January 15,
उत्तराखंड : कोटद्वार में आज से अग्निवीर भर्ती रैली हुई शुरू
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार स्थित गबर सिंह कैंप में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। आज से शुरू भर्ती रैली में पौड़ी जिले के सबसे अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। भर्ती रैली के लिए पंजीकृत 12 हजार 756 अभ्यर्थियों में से 3 हजार 522 अभ्यर्थी केवल पौड़ी जिले से हैं। वहीं चमोली से 2 हजार 294 युवा शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिले के युवा भी भर्ती रैली में शामिल हो रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने भी सभी व्यवस्थाएं की है। नगर निगम आयुक्त पी.एल. शाह ने बताया कि कोटद्वार में होने वाली भर्ती के लिए नगर निगम की ओर से स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया गया है।
बाइट– पी.एल. शाह, नगर आयुक्त, कोटद्वार
