उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया माल्टा महोत्सव का शुभारंभ
पहाड़ी फलों और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आज देहरादून के गढ़ी कैंट में माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया।
SHABD,Dehradun, January 3,
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया माल्टा महोत्सव का शुभारंभ
पहाड़ी फलों और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आज देहरादून के गढ़ी कैंट में माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया। माल्टा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के कारण माल्टा का उत्पादन यहां अधिक होता है, और जिन जनपदों में माल्टा का उत्पादन होता है, वहां माल्टा महोत्सव का आयोजन किया गया है, ताकि नौजवान माल्टा के खेती के लिए प्रेरित हो।
बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
