उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में परंपरा और भक्ति के साथ नववर्ष 2026 का किया स्वागत
देशभर में जहां साल 2025 को विदाई और 2026 के स्वागत का जश्न मनाया गया, वहीं पौड़ी गढ़वाल जनपद में भी नववर्ष का स्वागत परंपरा, आस्था और उल्लास के साथ किया गया।
SHABD,Dehradun, January 1,
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में परंपरा और भक्ति के साथ नववर्ष 2026 का किया स्वागत
देशभर में जहां साल 2025 को विदाई और 2026 के स्वागत का जश्न मनाया गया, वहीं पौड़ी गढ़वाल जनपद में भी नववर्ष का स्वागत परंपरा, आस्था और उल्लास के साथ किया गया। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार पदमपुर क्षेत्र में महिलाओं ने 2025 की विदाई परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ की। ग्रामीण सभ्यता को जीवित रखते हुए मोहल्ले की महिलाओं ने सामूहिक भोजन बनाया, आपस में बांटा और भजन-कीर्तन के साथ नए साल का स्वागत किया। नववर्ष के अवसर पर कोटद्वार के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कोटद्वार स्थित प्रसिद्ध सिद्धबली हनुमान मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो मंदिर से लगभग 400 मीटर दूर पुल तक पहुंच गईं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद, बुलंदशहर से भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने भी सिद्धबली बाबा के दर्शन किए और श्रद्धालुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
बाइट 1- मीना देवी, ग्रामीण
बाइट 2- संजय राजपूत, श्रद्धालु
बाइट 3- ऋतु शर्मा, श्रद्धालु
बाइट 4- लक्ष्मी राज सिंह, विधायक-सिकंदराबाद
