Spread the love

कोटद्वार। झंडीचौड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पर वरिष्ठ पत्रकार स्व. सुधीन्द्र सिंह नेगी की चौथी पुण्य स्मृति पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 10 मनीषियों को ‘सुधीन्द्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वार्षिक पत्रिका ‘प्रयास’ के 16वें संस्करण का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि कोटद्वार मेयर शैलेंद्र सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा स्व. सुधीन्द्र नेगी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जीआईसी कण्वघाटी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। स्व. नेगी जी की पोती जाह्नवी नेगी ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित हास्य कविता सुनाकर सभी का दिल जीत लिया।

पत्रिका के प्रकाशक अमित नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्व. नेगी के कार्यों को याद किया। संपादक सुभाष चंद्र नौटियाल ने पत्रिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में पत्रकारिता, शिक्षा, साहित्य, खेल, समाजसेवा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले मनीषियों को सम्मानित किया गया —

  • पत्रकारिता: विवेक बनियाल
  • खेल: मनोज नौडियाल, दीपक बड़थ्वाल
  • साहित्य: डॉ. नंद किशोर ढौंडियाल
  • पर्यावरण: सूर्य प्रकाश
  • शिक्षा: अभिलाषा भारद्वाज
  • समाजसेवा: मंजू रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, इंदु नौटियाल

इसके अतिरिक्त गढ़वाल राइफल्स मिलिट्री स्टेशन लैंसडाउन को देशसेवा, कर्तव्यनिष्ठा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘सुधीन्द्र सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता की अपील की। अंत में गढ़वाल राइफल्स की ओर से उपस्थित लोगों को अमरूद, आंवला, नीम, अमलताश, नींबू एवं जामुन के पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में राजेंद्र अंथवाल, लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर, अरुण नेगी, रंजना रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, गिरीश चंद्र नैथानी, सूबेदार मेजर शैलेंद्र सिंह बिष्ट, पार्षद जेपी बहुखंडी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश लखेड़ा ने किया।



Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *