Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु प्रशासन का सघन निरीक्षण अभियान

सूचना/पौड़ी/12 अक्टूबर 2025:
दीपावली पर्व के अवसर पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए गए इस सघन निरीक्षण अभियान के दौरान पौड़ी, श्रीनगर एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की गयी।

सहायक आयुक्त (खाद्य) पी.सी. जोशी की अगुवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा (कोटद्वार) एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल (पौड़ी) की टीम ने पौड़ी, श्रीनगर और लक्ष्मण झूला क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैंपलिंग की तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत सुधार हेतु नोटिस जारी किए।

निरीक्षण के दौरान मिठाई, नमकीन, तेल, घी आदि उत्पादों की गुणवत्ता जांची गयी तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। कई प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार हेतु नोटिस जारी किये गये ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *