Spread the love

3.09 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ नशा तस्कर बाबा हुआ गिरफ्तार।

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री तुषार बोरा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष धुमाकोट श्री सुनील पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.09.2025 को गौलीखाल बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति सीताराम उर्फ नागेश्वर गिरी दुपहिया वाहन TVS Comfort (UP21DJ-5309) को चैकिंग हेतु रोका गया तो संदिग्धता प्रतीत होने पर तलाशी ली गयी तो उक्त व्यक्ति के पास से कुल 03 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना धुमाकोट पर मु0अ0सं0-14/2025, धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया व वाहन को सीज किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह इस गांजे को मुरादाबाद ले जा रहा था जिसे वह छोटी-छोटी मात्रा में उसे ऊँचे दामों पर बेचने इरादा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
सीताराम उर्फ नागेश्वर गिरी (उम्र- 43 वर्ष) पुत्र रामकिशन, निवासी- ग्राम- बढ़पुरा मझरा, पोस्ट- मानपुर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।

✅ बरामदगी विवरण

  1. 03 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा
  2. UP21DJ-5309 दुपहिया वाहन (TVS Comfort)

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *