Spread the love

प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस योजना के तहत ओपन जिम लगाये जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रख व्यायाम के प्रति जागरूक करना है। चंपावत जिले में पांच जगहों पर ओपन जिम लगाये जा रहे हैं।

 SHABD,Dehradun, September 13,

13 सितम्बर 2025, चंपावत

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य संवर्धन योजना के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने व उनमें व्यायाम के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से  प्रदेशभर में जगह जगह ओपन जिमों का निर्माण कराया जा रहा है। योजना के तहत चम्पावत जिले के  5 स्थानों में ओपन जिम लगाये जा रहे हैं। इन ओपन जिमो में एयर वॉल्स, डम्बल, चेस्ट प्रेस, लेगप्रेस, सोल्डर व्हील, लेंड पूल डाउन, सर्फ बोर्ड, ट्रिपल ट्विस्टर आदि उपकरण स्थापित किये गए हैं। जिसके माध्यम से  युवा व खेलप्रेमियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति  सजग रहने का स्थान मिल  रहा है ।

जिले के युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत  ने बताया कि  मुख्यमंत्री स्वास्थ्य संवर्धन योजना के तहत जिले के 5 स्थानों में ओपन जिमों का निर्माण  कराया जा रहा है। जिनमें से बनबसा, मुड़ियानी व पलसों तीन स्थानों में जिमों का निर्माण हो गया है। जिसमे  लोग इसका लाभ  उठाने लग गये हैं, जबकि टनकपुर स्टेडियम व छमनिया स्टेडियम में इसको लगाने की कार्यवाही गतिमान है।

जसवंत खड़ायत, जिला युवा कल्याण अधिकारी

जिले  के राजकीय उच्य माध्यमिक  विद्यालय पलसों  के प्रभारी  प्रधानाचार्य बी एस रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य संवर्धन योजना से उनके विद्यालय प्रांगण में भी  क्षेत्र के लिए ओपन जिम लगा हुआ है जिससे उनके बच्चों को तो लाभ हो ही रहा है साथ ही स्थानीय युवा जो सेना, पुलिस  आदि  शारीरिक परीक्षा की तैयारी  कर रहे हैं वह भी यहां आकर इसका लाभ ले रहे हैं।

https://youtu.be/Jso9uFK9-kg

बी एस रावत, प्रभारी

प्रधानाचार्य

स्थानीय ईश्वरी दत्त जोशी ने बताया कि  मुख्यमंत्री  स्वास्थ्य संवर्धन योजना से जो खुली जिम  लगाई गई हैं  उससे स्थानीय लोगो को खासा लाभ हो रहा है । जिम का निर्माण होने से   पलसों के साथ ही किस्कोट, मुड़ियानी, चराल क्षेत्र के युवा सुबह शाम यहां  आते है ।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *