Spread the love

राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट को लेकर राज्य महिला आयोग ने कंपनी से मांगा स्पष्टीकरण मांगा है। इस रिपोर्ट में देहरादून को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया गया था।

 SHABD,Dehradun, September 9,

9 सितम्बर 25, देहरादून

हाल ही में जारी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक-2025 में देहरादून को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया गया था। अब इस रिपोर्ट को लेकर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने पी-वैल्यू एनालिटिक्स कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है। कंपनी के प्रतिनिधि मयंक ढैया कल आयोग के सामने उपस्थित हुए, लेकिन रिपोर्ट और सर्वे से जुड़े सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने इसे एकेडमिक रिपोर्ट बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य किसी शहर की छवि खराब करना नहीं था। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जानकारी दी कि प्रतिनिधि के पास पर्याप्त जानकारी न होने के कारण अब सुनवाई 15 सितंबर को होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली सुनवाई में कंपनी के प्रबंध निदेशक और रिसर्च टीम को उपस्थित होना होगा। इसके साथ ही एक सप्ताह के भीतर सर्वे और शोध से जुड़े सभी दस्तावेज और मीटिंग की मिनट्स रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट और इंडेक्स में कई खामियां पाई गई हैं। सर्वे में शामिल महिलाओं की पहचान, पूछे गए सवाल और उनकी श्रेणी को स्पष्ट नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कंपनी संतोषजनक स्पष्टीकरण पेश नहीं करती तो कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *