Spread the love

सीटू से संबध यमुना वैली मे UJVNL मे कार्यरत संविदा /ठेका कर्मचारियों का सम्मेलन सम्पन्न गोपाल वाल्मीकि अध्यक्ष नवीन तोमर महामंत्री चुने गए


आज सीटू से संबंध उत्तराखण्ड संविदा श्रमिक संघ से जुड़े श्रमिक UJVNL के कार्यालय के प्रांगण मे सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने केंद्र की मोदी सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों पर बोलते हुए कहा की पिछली 9 जुलाई की सफल हड़ताल से साबित हो गया की मजदूरों को गुलाम बनाने वाली चारो श्रम संहिताओं को लागु करने से रोका है। इस अवसर पर उन्होंने UJVNL मे कार्यरत सभी श्रमिको को बोनस, वेतन पर्ची, नियुक्ति पत्र, अवकाश की सुविधा नहीं दी जा रही है जबकि ये सब श्रम कानूनों मे है उन्होंने कहा की यदि समय रहते निगम प्रशासन मजदूरों की मांगे पूरी नहीं करता है तो इसके लिए आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी UJVNL प्रशासन की होंगी।
इस अवसर पर सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत पायल, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौढ़ियाल ने सीटू के विषय में प्रकाश डाला और सीटू को बनाने क्यों जरूरी हो गया है पर अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर यूनियन का चुनाव किया गया जिसमे अध्यक्ष गोपाल वाल्मीकि,उपाध्यक्ष अमानत, प्रेम सिंह नेगी, महामंत्री नवीन तोमर, कोषाध्यक्ष जसवीर तोमर, संयुक्त मंत्री अशफाक, गजेंद्र सिंह,कार्यकारणी सदस्य गीता देवी, शमशेर चौहान,सोनू, अजय कुमार, विजय पल, तेजपाल चुने गए।
इस अवसर पर सीटू का संयोजक तनवीर आलम को चुना गया जो यूनियन को दिशा निर्देश करते रहेंगे।
सम्मेलन से पूर्व सीटू का झंडा रोहण गोपाल वाल्मीकि ने किया।
इस अवसर पर सीटू के जिला कमेटी सदस्य हरीश कुमार,श्रीमती गीता देवी,सत्यपाल सिंह तोमर, अमित कुमार. असफाक, राजेंद्र सिंह चौहान,कुलदीप सिंह,प्रेम सिंह नेगी,राखी, डोली, गुड्डी,सोफी खन्ना, संजीत चौहान,आनंद, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या मे श्रमिक उपस्तिथ थे

तन्वीर आलम सीटू के संयोजक चुने गए।

देहरादून डाकपत्थर 7 सितंबर 2025
सीटू से संबध उत्तराखंड संविदा श्रमिक संघ का एक दिवसीय सम्मेलन मजदूरों की समस्याओ को संघर्ष के संकाल के साथ सम्पन्न।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *