Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

60 लोगों ने बनवाए आधार कार्ड, जिलाधिकारी का जताया आभार

सूचना/पौड़ी/22 अगस्त 2025:
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एकेश्वर ब्लॉक में शुक्रवार को विशेष आधार कैंप आयोजित किया गया। इस पहल से ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध हुईं। कैंप में पहले दिन ही 60 से अधिक लोगों ने नए आधार कार्ड बनवाए और अपडेट कराया। अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके, इसके लिए कैंप शनिवार को भी जारी रहेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील दिवस चौबट्टाखाल के दौरान आधार सेवाओं की कमी तथा आधार बनाने में समस्या आने की शिकायत मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी को एकेश्वर ब्लॉक में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि हर नागरिक को सुविधाएं उनके निकट उपलब्ध हों और किसी को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें आधार अपडेट कराने के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ा। उन्होंने जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार जताया कि उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया गया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *